Friday, May 6, 2011

हो जाते है क्यूं आर्द्र नयन

हो जाते हैं क्यूं आर्द्र नयन
मन क्यूं अधीर हो जाता है.
स्वयं का अतीत लहर बन कर,
तेरी ओर बहा ले जाता है।

वे दिन भी बड़े ही स्नेहिल थे,
जब प्रेम सरोवर उफनाता था।
इसके चिर फेनिल उच्छवासों से,
स्वप्निल मन भी जरा सकुचता था।

कुछ कहकर कुंठित होता था।
तुम सुनकर केवल मुस्काती थी।
हम कितने कोरे थे उस पल,
कुछ बात समझ नही आती थी।

हम छुड़ गए दुर्भाग्य रहा
विधि का भी शायद साथ रहा।
लिखा भाग्य में जो कुछ था,
हम दोनों के ही साथ रहा।

सपने तो अब आते ही नही,
फिर भी उसे हम बुनते रहे।
जो पीर दिया था अपनों ने,
उसको ही सदा हम गुनते रहे।

अंतर्मन में समाहित रूप तुन्हारा
मन को उकसाया करता है।
लाख भुलाने पर भी वह पल,
प्रतिपल ही लुभाया करता है।

तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
वैभव सुख-शांति साथ रहे।
पुनीत दृदय से कहता हूं,
जग की
खुशियां पास रहे।

10 comments:

  1. मन के भावों को आपने सुंदर अभिव्यक्ति दी है।

    ReplyDelete
  2. सपने तो अब आते ही नही,
    फिर भी उसे हम बुनते रहे।
    जो पीर दिया था अपनों ने,
    उसको ही सदा हम गुनते रहे।
    bahut hi badhiya ,har baat me dam hai

    ReplyDelete
  3. तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
    वैभव सुख-शांति साथ रहे।
    पुनीत दृदय से कहता हूं,
    जग की खुशियां पास रहे।

    सुन्दर!

    ReplyDelete
  4. तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
    वैभव सुख-शांति साथ रहे।
    पुनीत दृदय से कहता हूं,
    जग की खुशियां पास रहे।...

    प्रेम की पराकाष्ठा की बहुत सुन्दर प्रस्तुति..प्रेम स्वार्थी नहीं होता..बहुत सुन्दर भावपूर्ण रचना.

    ReplyDelete
  5. सशक्त प्रेमभाव संप्रेषण, समर्पणीय निष्कर्ष।

    ReplyDelete
  6. aadarniy sir
    bahut hi bhav pravan aur yaado ke diye ko man me samrpit aapki yac rachna bahut hi nichhil prem se bhari lagi
    तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
    वैभव सुख-शांति साथ रहे।
    पुनीत दृदय से कहता हूं,
    जग की खुशियां पास रहे।
    yahi to prem ka sahi swarup hai prem balidaan v samrpan dono ho chahta hai par jap prem ko samrpan na mil paaye to saathi ke liye dil se nikli sachchi duv hi balidaan kai yahi sachche prem ki paribhashh hai
    bahut hi niswart purn prem chhalkta hai aapki is post me
    sadar naman
    poonam

    ReplyDelete
  7. भग्न ह्रदय के भग्नावशेष को अत्यंत कलात्मक रूप से सजाया है प्रेम बाबू!!

    ReplyDelete
  8. तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
    वैभव सुख-शांति साथ रहे।
    पुनीत दृदय से कहता हूं,
    जग की खुशियां पास रहे।
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति... भावपूर्ण रचना.

    ReplyDelete
  9. तुम जहाँ रहो आबाद रहो,
    वैभव सुख-शांति साथ रहे।
    पुनीत दृदय से कहता हूं,
    जग की खुशियां पास रहे।

    sunder....

    ReplyDelete
  10. कुछ कहकर कुंठित होता था।
    तुम सुनकर केवल मुस्काती थी।
    हम कितने कोरे थे उस पल,
    कुछ बात समझ नही आती थी।

    बहुत सुन्दर प्रस्तुति
    http://shayaridays.blogspot.com

    ReplyDelete