Sunday, September 21, 2014

एहसास की चुभन

एहसास की चुभन
************
तुम्हारा  साथ भी 
गुलाबों की तरह 
किताबों में दबाया 
जा सकता तो कितना 
अच्छा होता ......
हल्का-हल्का 
महकता 
कभी कभी कुछ कहता 
थोडा थोडा सा चुभता
तुम बंध जाती इन 
किताबों की सलवटों में 
और मैं तुम्हें 
हाथों से महसूस करता 
छूता.....चूमता और 
सीने लगा कर सो जाता
बहुत सुकूं भरी रातें होती 
वो सच .....
मोहब्बत 
पढ़ती और 
मोहब्बत कहते हुए 
किताब के उस मोड़ संग 
अपना जीवन गुजार देता
कितना 
प्रेम होता हमारे 
जहां में 
न तुम्हें मुझसे 
दूर जाने का डर होता 
न मुझे तुम्हारी 
जुदाई का गम

तुम और मैं 
गुलाब से रहते 
सदा जवां-जवां 
अपने प्यार की यादों में ........

Sunday, August 24, 2014

खामोश भावनाओं की ऊपज

खामोश भावनाओं की ऊपज
**********************
(प्रेम सागर सिंह)

संभावनाओ की प्रत्याशा में,
जब ऊम्मीद की किरण
अपनी रश्मि बिखेरती है
और जब
फैला देती है समूचे परिवेश में
अपनी आभा की प्रतिच्छाया
जिसकी मद्धिम सी रोशनी में
दिख जाता है तुम्हारा
वह सजीला एवं सलोना सा रूप,
जो कभी मेरे अंतस को
न चाहते हुए भी
झकझोर देता था।

वक्त के साथ चलते-चलते
जब पुरानी बातें कभी-कभी
दिल के कोने से निकल कर
आँखों के सामने दिखती हैं
तब मन का कुछ असहज सा
हो जाना, क्या स्वभाविक नही है!
यदि स्वीकार भी कर लूं तो
ये बावरा मन न जाने क्यूं
मजबूर कर देता है सोचने के लिए।
बीते दिनों के संघर्ष को,
राग और विराग को,
जीत, हार और तारीफ को।

इन हालातों के दायरे में
विगत स्मृतियों का दुहराव
सिर्फ आहत भावनाओं की ऊपज है,
जो मेरी कोमल संवेदनाएं हैं,
जो न चाहते हुए भी मेरी
बेबश आँखों की कोरों से
फिसल कर धरा पर गिर

अपना वजूद खो देती है। 

Thursday, July 10, 2014

अंतस की पीड़ा


अंतस की पीड़ा

***************



      (प्रेम सागर सिंह)

" अनजाने ही मन न जाने क्यूं अतीत मेंं फिसल जाता है,
 फिर अचानक वर्तमान में संगी बनकर मन को बहला जाता है।
जाने क्यो हसना मुझे अब गुनाह सा नजर आता है,
नदी की चादर पर नाचता हर बिँदू खोखला सा इठलाता है।
साँझ के धुँधलके में हवा का कोई झोंका मदमाता है,
तो मेरे अँतर मे बहुत कुछ हल्का सा दरक जाता है।
हर दरार को हर बार मै कागज़ से ढाँक लेता हूँ,
दे देता हूँ उस दरार को  सीवन,  विकल्पो की
पर यादो का परीँदा केवल
एक फड़फड़ाहट मेँ ही
मेरा सारा सीवन उधेड़ जाता है।
इसी मशक्कत मे घड़ी पहर बीत जाता है
और मेरे हाथ कुछ भी नही आता है।"
खाली हथेलियो से मुँह ढ़ाँपे
समय मौज मनाता है

और
मेरे अँतस का पतझर अशेष रीता जाता है 

अशेष रीता जाता है  ...अशेष रीता जाता है।"

Saturday, April 5, 2014

मन का उच्छवास


      स्मृतियों की गवाही में    

      ********************** 
  
 

 (प्रेम सागर सिंह)

यहां हर  दिन हर पल मैं
गुनाह होते देख रहा हूं।
मजबूरी यह है मेरे दोस्तों,
कि 
इस घटना की गवाही देना,
मेरे लिए मुमकिन नहीं।
फिर भी इसे मन में सहेज रखता हूं,
ऐसा न हो कि शायद किसी दिन,
मुझे गवाह के रूप में,
कठघरे में खड़ा कर दिया जाए।

जाने कब जमाने की हरकतें,
तकदीर की लकीरों पर कुछ लिख कर,
मेरे सिद्धांतों को बहका जाए,
मेरे सही कदमो को गलत दिशा ना मिले, 
इसलिए संभल कर चलना,
मेरी आदत सी बन गई है !
अब तो राहों में मूक मुसाफिर बनकर,
अपने छोड़े पदचिन्हों पर चलते जाना ही,
मेरी नियत सी बन गई है।

चलते-चलते कितने शब्द कहाँ लिख डाले,
स्मृति-मंजूषा में कुछ तो संचित रहे,
पर कुछेक को जमाने की चाहत को,
देखते हुए भूल जाने पर मजबूर हुआ।
जो याद रहा वो पास रहा,
जो भूल गया सो भूल गया,
पर कुछ को सहेज यहाँ तक लाया,
जिसने मन को काफी बहलाया।

दिन के उजियारे में,
जब आकाश उतर आता है,
मन न जाने क्यूं धूप के दूर कोने में,
खुशियों का दामन पकड़ कर,
अतीत में खोने लगता है।

स्मृतियों की गवाही में,
अजनबी सायों के चेहरे,
अब मायूस से कर जाते हैं
अब डर सा लगता है, कहीं,
इनमें से कोई मेरा हमसफर,
न मिल जाए।

यादों के अतल में,
कई चेहरे गुम से हो जाते हैं
कुछ तो याद रहते हैं,
और कुछ विस्मृत से हो जाते हैं,
खामोश मन में भूली बिसरी,
यादों का ऊभर आना,
अब इस ढलती वय में,
कुछ परेशान सा कर जाता है,
कुछ भाव मन को दोलायमान करते है,
तो कुछ सितारों- जड़ित करके,
मन में सहसा फिसल जाते हैं।
**************************

Tuesday, March 4, 2014

SUBLIMATION OF THOUGHT


Dreams also have life.


THIS IS THE TRANSLATED VERSION OF MY HINDI POEM (समय की भी उम्र होती है) THIS POEM HAS ALREADY BEEN POSTED ON BLOG AND 29 OF MY BLOGGER FRIENDS HAVE ENCOURAGED ME BY GIVING THEIR VALUABLE COMMENTS.
(समय की भी उम्र होती है)
 
                                          (Prem Sagar Singh


 Today, the ocean of my heart,
 Is quiet and static,
The anger and commotion also Seems
To have ceased in my mindset.
Means ---
I have fully become an ocean,
Now -Just now.

I sat on the very memory stone,
Where, long long ago,
I used to engrave the dream of my future,
But –
The pieces of those stone.
Are nowhere seems to be visible,
Perhaps –
Dreams also have life.

While peeping into the past at this stage,
Many questions take birth in my heart,
And a sweet pain just starts teasing,
And Compromising with this,
has become my nature and ritual.

At the end of the day, evening starts,
Remembering all the optimistic thought of my life,
In a totally disappointed mood,
When I behold the horizon,
The color of my Kavita looks blooming,
And I sink in the ocean of imagination,
At this stage my Kavita comes there
and wipes the swet of my head.

It seems –
The expectation of arrival of morning,
After evening,
Starts melting gradually and mingles.
In the ocean of my mind,
Such emotional outburst teases to some extent,
And, in the expectation of wee hours of morning,
I feel. I ponder –
That the existence of Kavita in the light of sun,
Will act as a boost to my tired mind,
And make my imagination tangible.

I, alone, myself
Silently whispering the sigh of my imagination,
And after regaining the energy,
 I saw  that –
My Kavita was getting woven,
Flowing swiftly without any hurdle
With the speed of the fathomless water,

My compulsion was beyond description,
And at that particular time..
I was not so strong enough to save her,
From the clutches of insensitive people
Because the height of my longing,
Was of negligible magnitude,
In comparison with others.

***********************************************






Thursday, February 6, 2014

एक टुकड़ा अडोल मन

                     सपनों की भी उम्र होती है         
                         
                              
                                                                      ( प्रेम सागर सिंह)
               
 आज मेरे मन का समुद्र,
बहुत शांत और अडोल है-
मेरे भीतर का आक्रोश और शोर भी,
बिल्कुल थम सा गया है-
यानि,
मैं मुकम्मल समुद्र हो गया हूँ,
अभी - इस वक्त।

मैं उन संगमर्मरी पत्थरों पे,
बैठ तो गया हूँ -
जिन पे बैठ कर मैं,
भविष्य के सपने तराशा करता था
पर,
मुझे उन सपनों के
तराशे हुये कतरे,
कहीं नहीं दिख रहे
इसे देख कर महसूस हो रहा है,
शायद,
सपनों की भी उम्र होती है।
इस वय में सपनों को निहारता हूं,
तो कई सवाल जहन में उतर जाते हैं,
और उतर जाता है एक मीठा सा दर्द,
जिसे अब चुपचाप सहते रहना,
मेरी नीयत सी बन गई है।
दिन उतरते ही सुहानी शाम उतर आती है,
नैराश्य भाव से उजाले को याद करते-करते,
जब मेरी निगाहें आकाश की ओर उठती हैं,
तब कविता का रंग खिलता नजर आता है,
डूब जाता है मन अतीत के समुद्र में,
और कविता मेरे माथे का पसीना पोछ देती है।
 ऐसा लगता है
साँझ के बाद सुबह आने की उम्मीद,
पिघल कर मन के समुद्र में,
धीरे-धीरे घुलती सी जा रही है.
कुछ देर तक यह एहसास सालता रहता है
और-
फिर अहले सुबह की उम्मीद में,
कि
सूरज की लालिमा में कविता का वजूद,
थके मन को सहारा देगा,
और मेरी कल्पना को प्राणवान करेगा।

बस – अकेले ही, मन ही मन
यूँ ही मैं गुनगुना रहा था,
और....
मेरी कविता बुनती जा रही थी,
बहती जा रही थी,
मझदार में फंसती जा रही थी
मेरी मजबूरी सिर्फ यह थी
कि
उस समय चाह कर भी मैं,
अपनी कविता को
बचा पाने में काफी कमजोर था,
क्योंकि जमाने की अनगिनत चाहतों के सामने,
मेरी चाहत की कद कुछ छोटी पड़ गई थी।

************************************************